पौड़ी:- चाकीसैंण क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही देने के लिए 22 सितंबर को व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के साथ ही दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

माह सितंबर के प्रथम मंगलवार को चाकीसैंण तहसील में आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्रवासियों द्वारा आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी थी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने तत्काल संबंधित विभागों को शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा शिविर की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

तहसीलदार सुदामा सिंह रावत ने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के इच्छुक दिव्यांगजन तथा आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने वाले क्षेत्रवासी शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से 22 सितंबर को व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास में आयोजित शिविर में पहुंचकर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!