वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गुरपाल बत्रा से मिले, जाना स्वास्थ्य का हाल।

यमकेश्वर:- स्वर्गाश्रम मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता गुरपाल बत्रा के लंबे समय से अस्वस्थ चलने की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने उनके निवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी और स्वास्थ्य का हालचाल लिया।

इस दौरान गुरपाल बत्रा से हुई मुलाकात आत्मीयता और स्नेह से भरी रही। लंबे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद उनके चेहरे पर अपनों से मिलने की खुशी दिखाई दी। मुलाकात के दौरान संगठन के प्रति उनके समर्पण और पुराने कार्यकाल से जुड़ी स्मृतियां भी साझा की गईं।

इस अवसर पर कहा गया कि वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में गुरपाल बत्रा का स्नेह और मार्गदर्शन सदैव अमूल्य रहा है। उनके पास बैठकर कुछ समय बातचीत करना भावुक एवं आत्मीय अनुभव रहा।

मुलाकात के दौरान बाबा केदारनाथ और भगवान बदरी विशाल से गुरपाल बत्रा के शीघ्र स्वस्थ होने, उनके सभी कष्ट दूर होने तथा जीवन में पुनः ऊर्जा, उत्साह और मुस्कान लौटने की प्रार्थना की गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!