उत्तरकाशी:- उत्तरकाशी जनपद के दुर्गम कालिंदी खाल ट्रेक में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। SDRF की टीमों ने विषम मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार संचालित अभियान के दौरान सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने रेकी के साथ-साथ सुरक्षित निकासी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण रेस्क्यू टीमों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही रेस्क्यू कार्य दोबारा शुरू किया गया और सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
SDRF के प्रयासों से कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान अब पूर्ण कर लिया गया है। सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाए जाने के बाद अभियान समाप्त कर दिया गया।
