छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा— आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है यह पर्व।

देहरादून:- मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। साथ ही उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!