एसडीआरएफ ने राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाए दोनों मृतकों के शव।

देवप्रयाग:-  उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि वाहन चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या HR-68 C 1242 में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में और एसडीआरएफ श्रीनगर से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। एसडीआरएफ टीमों के पहुंचने से पहले ही जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

राफ्ट के सहारे नदी पार कर पहुंचाए शव:- घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान वाहन में फंसे एक पुरुष और एक महिला के शवों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और नदी मार्ग को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों ने दोनों शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।

घायलों का विवरण:- 

  1. उत्तम सिंह (33 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग।

  2. टीशा रावत (18 वर्ष), पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग।

  3. सुनीता देवी (45 वर्ष), पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग।

    मृतकों का विवरण:-

  1. सत्येश्वरी देवी (72 वर्ष), पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली।

  2. अनिल, वाहन चालक।

एसडीआरएफ की दोनों टीमों ने आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने दोनों मृतकों के शवों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!