इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम, बापू ग्राम वाल्मीकि समाज के प्रधान सुरेश टाक, वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाली कुमारी मुस्कान, पूर्व वाल्मीकि जयंती अध्यक्ष अनिल खन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता जोगेंद्र द्रविड़ एवं प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया।
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को देती हैं सत्य और मानवता का संदेश :- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सदैव सत्य, ज्ञान, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर उन्होंने भारतीय संस्कृति और साहित्य को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज में समानता, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान, सामाजिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना गौरव का विषय है। ऐसे लोगों के प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
डॉ. अग्रवाल ने सभी सम्मानित व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद अशोक पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
