ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में सीवरेज परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. वर्मा के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में संचालित सीवरेज कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज परियोजना के तीन पैकेजों पर कार्य चल रहा है, जबकि एक पैकेज की टेंडर प्रक्रिया गतिमान है और एक अन्य पैकेज शासन स्तर पर लंबित है। इस पर डॉ. अग्रवाल ने तीनों संचालित पैकेजों के अंतर्गत हो रहे कार्यों की क्षेत्रवार जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण नवंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने देहरादून रोड, प्रगति विहार, मेन रोड, खदरी, बापू ग्राम और 20 बीघा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों को शीघ्र पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीवरेज जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है, लेकिन निर्माण कार्यों के कारण आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना चाहिए। सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें लंबे समय तक क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ना उचित नहीं है। इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समयसीमा में सड़कों का पुनर्निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को जल्द राहत मिल सके।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!