मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की विकास संबंधी मांगों को दी स्वीकृति।
ऋषिकेश, 10 नवंबर 2026। चंद्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष समय-समय पर मांगें रखी जाती रही हैं।
डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश के विकास के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की मांगों को स्वीकृति दिए जाने से ऋषिकेश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि स्वीकृत मांगों के धरातल पर उतरने से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
