उत्तरकाशी/डामटा, 10 नवंबर:- कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने मंगलवार को डामटा स्थित सूरत स्टेडियम में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही पारंपरिक रासो नृत्य में शामिल होकर स्थानीय लोक संस्कृति के प्रति अपनी सहभागिता भी प्रदर्शित की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री खजान दास ने युवाओं से आधुनिकता को अपनाने के साथ अपनी बोली-भाषा, लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आयोजन समिति की ओर से रखी गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही समारोह के सफल आयोजन के लिए अपने वेतन से आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!