ऋषिकेश में नाबालिग बालक से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

ऋषिकेश:- देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस ने नामजद आरोपी रोहित (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द क्षेत्र का है। नाबालिग बालक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वीरभद्र मंदिर के पीछे जंगल की ओर साईं घाट जाने वाले रास्ते से आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

नाबालिगों के विरुद्ध यौन अपराधों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के तहत कार्रवाई की जाती है।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!