स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड के अन्य नगर निकायों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में नगर निगम रुद्रपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर निगम काशीपुर को उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। वहीं, मुनिकीरेती ने राज्य स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण में चौथा और नगर पालिका श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय नगरवासियों की जागरूकता, जनसहभागिता और नगर पालिका की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना साकार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देशभर में पहला स्थान हासिल करना सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हालांकि, पालिका परिषद इस उपलब्धि से संतुष्ट होकर नहीं रुकेगी और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पालिका अध्यक्ष ने इस सफलता में योगदान देने वाले सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समर्पण और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
वहीं, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने कहा कि यह सम्मान नगर की जनता के सहयोग और निकाय कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। स्वच्छता अभियान में सभी निकाय कर्मियों ने पूरी लगन से योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास जारी रहेंगे।
सु
