इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से केंद्रों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित और महिला-बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
कार्यक्रम में अनीता पोखरियाल, गीता देवी, मीरा, शांति देवी, सुनीता सेमवाल, गायत्री देवी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
