पौड़ी गढ़वाल:- जनपद पौड़ी गढ़वाल के धरासू क्षेत्र में 14 नवंबर 2026 को एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया।
SDRF पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जवानों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति और एक मृतक को बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति और मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल दोनों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है।
रात के अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान पूरा किया।
