देहरादून:- कार्यक्रम में राज्य जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, पूनम चमोली, संदीप नेगी, सुनील नेगी, नरेश धारखोली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनजाति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। इनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), पीएम-जनमन (PM-JANMAN) अभियान के तहत बहुउद्देशीय केंद्रों की स्थापना तथा जनजातीय विरासत के संरक्षण से संबंधित योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान देहरादून के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। साथ ही जिले में निवासरत जनजातीय समुदायों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!