सोमेश्वर/अल्मोड़ा:- राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल के रमड़ा, डांगीखोला, गुरना और कयाला शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित किए गए। इनमें कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। सम्मेलनों में उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और प्रदेशवासियों के संकल्प का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव, बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, सुंदर राणा, देवेंद्र नयाल, वीरेंद्र चिलवाल, हरीश बिष्ट, भुवन जोशी, नवीन आर्या, आशु बिष्ट, राहुल खोलिया, भूपेंद्र भोज, गोपाल खोलिया सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!