कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उन्होंने स्वयं भी राज्य आंदोलनकारी के रूप में संघर्ष किया है। राज्य निर्माण का सपना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में साकार हुआ। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और संवारने का कार्य किया जा रहा है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखा जाना चाहिए। उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नामित पार्षद पूनम ढोभाल, सुमन रावत, मंडल मंत्री अनिल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बालम सिंह रावत, गोविंद रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
