डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से ठगी करने वाला गिरफ्तार।

अल्मोड़ा:- जनपद अल्मोड़ा के थाना देघाट व एसओजी अल्मोड़ा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्थान सूरतगढ़ से एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार, जिसने खुद को क्राइम ब्रांच ऑफिसर बताकर बुजुर्ग को 10 दिन तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर ₹18.80 लाख की ठगी की थी।
👉आरोपी ने बैंक धोखाधड़ी में फंसाने का डर दिखाकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
📌अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
⚠️ अपील:- “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। किसी भी कॉल/मैसेज पर विश्वास न करें।
📞 ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें —हेल्पलाइन नंबर 1930

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!