जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर सम्पन्न।

पौड़ी:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने की। शिविर में प्राप्त कुल 25 शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पूर्ण एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें अधिकतम लाभ प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। शिविर में प्राप्त 25 शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। दर्ज शिकायतों में मुख्यतः सड़क, पेयजल, विद्युत, खाद्य आपूर्ति विभाग, वन विभाग, घेर बाड एवं संचार से संबंधित प्रकरण सम्मिलित रहे।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनता को शासन-प्रशासन की सेवाएं उनके द्वार तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।

शिविर में उद्यान, वन, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, रेशम, खाद्य एवं पूर्ति, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, नोडल अधिकारी/ई.ई. पेयजल निगम नवीन बिष्ट, बीडीओ जयहरीखाल रवि सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!