योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना।

पौड़ी गढ़वाल/यमकेश्वर:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का संसार से विदा होना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ॐ शांति।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!