राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं ।
देहरादून:- उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
