अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का शोक संदेश।

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता श्री अजित पवार जी केे निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए श्री अजित पवार जी ने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस हादसे में दिवंगत सभी लोगों की पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!