₹495 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, कुम्भ-2027 से लेकर सड़क, पार्किंग और स्थानीय निकायों को बड़ी सौगात।

जनस्वर न्यूज़ | देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास को गति देने के लिए ₹495 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इनमें कुम्भ मेला-2027 की तैयारियां, सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण, शहरी निकायों और जिला पंचायतों के विकास कार्य, पार्किंग, एडवेंचर पार्क, महिला प्रौद्योगिकी पार्क, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य जनहित से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पार्किंग, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही कुम्भ मेला-2027 के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ₹43.87 करोड़ तथा रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए ₹38.58 करोड़ को मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए ₹328.28 करोड़ और जिला पंचायतों के लिए ₹82.21 करोड़ की दूसरी तिमाही की धनराशि जारी करने का अनुमोदन भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार तथा राज्य स्वायत्त निकायों के पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है। साथ ही अल्मोड़ा जिले में दो मोटर मार्गों का नामकरण भी स्वीकृत किया गया है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!