डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत, कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा का आह्वान।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रनायक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं दूरदर्शी चिंतक थे, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका दृढ़ संकल्प “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता का सशक्त उद्घोष था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के इस संकल्प को साकार किया गया, जिससे देश की एकता और अखंडता और अधिक सुदृढ़ हुई है। यह ऐतिहासिक निर्णय उनके सपनों के भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान दें तथा समाज में राष्ट्रीय एकता और समरसता का संदेश फैलाएं।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, राहुल कश्यप, अनीता सोंधी, बसंती शर्मा, मीनाक्षी पाल, ज्ञानवती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!