जन्माष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भगवान श्रीकृष्ण से की सुख-समृद्धि की कामना। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश-डोईवाला के मंदिरों में डॉ. अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

ऋषिकेश/डोईवाला:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश एवं डोईवाला के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने क्रमशः गोपाल मंदिर ऋषिकेश, मधुबन आश्रम ऋषिकेश, राम मंदिर आईडीपीएल, दुर्गा मंदिर अमित ग्राम गुमानीवाला तथा दुर्गा मंदिर देहरादून रोड ऋषिकेश में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने आकर्षक श्रीकृष्ण झांकियों का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत डॉ. अग्रवाल सिद्ध पीठ मंदिर शक्ति भवन, डोईवाला एवं श्री मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला चौक बाजार, डोईवाला में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने यहां आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रमों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्म का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।