श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, व्यास गद्दी से लिया आशीर्वाद।

देहरादून:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल आज श्री तुलसी विहार मंदिर प्रतिष्ठान, तिलक रोड, देहरादून में आयोजित दिव्य श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने व्यास गद्दी पर विराजमान पूज्य कथा वाचक श्री सुभाष जोशी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी आध्यात्मिक कथाएं समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

इस अवसर पर मंदिर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री रोशन राणा जी, उपाध्यक्ष श्री बालकिशन जी, सचिव श्री संजीव जी, उपसचिव श्री विनय प्रजापति जी, संगठन मंत्री श्री गौरव जैन, श्री आयुष जैन सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!