सर्वहारा नगर हादसा: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बिजली अधिकारियों संग लिया जायजा, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना।
ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सर्वहारा नगर (काले की ढाल) निवासी स्व. प्रदीप कश्यप के बिजली करंट लगने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ एवं कनिष्ठ अभियंता के साथ मृतक प्रदीप के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों के अनुसार एक ही खंभे पर दो फीडर थे, जिनमें से एक को बंद किया गया, जबकि दूसरा चालू रहने से करंट प्रवाहित हुआ, जिससे प्रदीप कश्यप की जान चली गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अग्रवाल ने तत्काल बिजली विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर श्री वी.के. सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आज शाम तक जांच पूरी कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डॉ. अग्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता श्री शक्ति प्रसाद को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा शासन द्वारा अनुमन्य मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान की जाए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और
