घाईखाल में जनसमस्या समाधान शिविर: सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दों पर हुई सुनवाई।

यमकेश्वर। ग्रामसभा घाईखाल में आयोजित आम बैठक एवं जन समस्या समाधान कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, रोजगार सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में विशेष रूप से बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। वहीं, मनरेगा योजना के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों के जॉब कार्ड भी बनाए गए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार योजनाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घाईखाल श्रीमती लक्ष्मी देवी, पूर्व प्रधान पोखरी श्रीमती सुमन देवी, पूर्व प्रधान घाईखाल श्री चन्द्र मोहन रौथाण, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री पुराण नेगी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री नरेंद्र सिंह, प्रधान संगठन संरक्षक नीरज कुकरेती, पूर्व प्रधान कुमार्था कमल रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनसेवा और जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गांव तक विकास और प्रत्येक परिवार तक विश्वास पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। साथ ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित यमकेश्वर के निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!