मुनिकीरेती-ढालवाला में तीन निकायों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक, मानदेय व लंबित भुगतान पर दिया विशेष जोर।

मुनिकीरेती:- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने अधिकारियों को सफाई कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी अंकित जोशी ने राज्य मंत्री का बुके एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात पालिका सभागार में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पंचायत तपोवन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सफाई कर्मियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं—मानदेय, विनियमितिकरण, ईपीएफ, ईएसआईसी, लंबित भुगतान एवं विभिन्न योजनाओं—की विस्तृत समीक्षा की गई। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र कैंप आयोजित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने मैनुअल स्कैवेंजर कर्मियों का सही सर्वे कराने पर भी जोर दिया तथा अधिशासी अधिकारी मुनिकीरेती को सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग राकेश पारछा, विशाल बिरला, जयपाल वाल्मीकि, सभासद विनोद सकलानी, प्रद्युमन कृषाली, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडे, अधिशासी अधिकारी आलम सिंह रावत, रोहित गोडियाल, सचिन सेलवान,अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती शाखा के अध्यक्ष कुलदीप, सचिव आकाश,
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहनलाल, सचिव अमित, जल संस्था के एई राजेश चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक निधि थपलियाल, सुपरवाइजर तपोवन आशुतोष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!