नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नबीन जी द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने के उपलक्ष्य में आज उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके उपरांत डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश में मां गंगा के पावन तट पर दुग्ध अभिषेक कर माननीय नितिन नबीन जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि माननीय नितिन नबीन जी भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तथा वे 45 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन जी अब तक पांच बार विधायक रह चुके हैं तथा दो बार बिहार सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि नितिन नबीन जी बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ एवं सिक्किम राज्य के प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक अनुभव रखते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, पूर्णिमा तयाल, आशा शुक्ला, रुचि जैन, निवेदिता सरकार, ज्योति पांडे, रीता गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!