कुल आठ टीमें ले रही हैं भाग, सचिव लोनिवि ने किया उद्घाटन।

देहरादून। राष्रीटाय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के 11 वें स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का जोरदार आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और निर्माण एजेंसियों की आठ टीमें भाग ले रही हैं।
देहरादून में माजरा में स्थित एस्रो ू टर्फ ग्राउंड में आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तराखंड शासन में सचिव लोनिवि डॉ पंकज कुमार पांडेय ने किया। डॉ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह खिलाड़ी मैदान में एक टीम की तरह खेलते हैं, उसी टीम भावना से हमें उत्तराखंड के विकास में भी योगदान देना है।
टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग, एनएचआईडीसीएल और एनएचएआई की दो दो टीमें शामिल हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) की टीमें शामिल हैं। पहले दिन खेले गए नॉकआउट मुकाबलों में एनएचआईडीसीएल-बी, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई-ए और आवीएनएल की टीमें विजेता बनकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने में कामयाब रही।

इस अवसर पर एनएचएआआई के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गुप्ता, लोनिवि (एनएच) के मुख्य अभियंता मुकेश सिंह परमार, एनएचएआआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज कुमार मौर्य के साथ ही विभिन्न विभागों, एजेंसियों के प्रमुख अधिकारी शामिल रहे। इससे पहले एनआईडीसीएल के जीएम प्रोजेक्ट राज किशोर सिंह और मोहम्मद शादाब इमाम ने मेहमानों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल ने किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!