छिद्दरवाला में ग्रामीणों से मिले विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा।

ऋषिकेश/रायवाला:-ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला में ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, क्षेत्र की आवश्यकताएं और जनहित से जुड़े सुझाव विधायक के सामने रखे।

डॉ. अग्रवाल ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में बर्फ सिंह पोखरियाल, शमा पवार, घनश्याम सैनी, लाले जी सहित क्षेत्र के ग्रामीण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!