ऋषिकेश में नौ नगर निकायों के रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण, ₹36 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं की सौगात।

ऋषिकेश:–  योगनगरी ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपदों के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही ₹36 करोड़ की लागत से देहरादून जनपद की सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और शहर विकास के साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!