मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए जन सहायता केन्द्र स्थापित, टोल-फ्री नंबर जारी।

पौड़ी:-विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची से संबंधित सूचना, प्रतिक्रिया, सुझाव एवं शिकायतों के समाधान हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल में जन सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) स्थापित किया गया है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह इन बताया कि हेल्प डेस्क के संचालन के लिए राजेश कोहली, जिला स्वान प्रभारी, पौड़ी (मोबाइल नंबर: 7618115865) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनमें जनपद सीमा के बाहर से कॉल करने हेतु 01368-1950 तथा जनपद के भीतर से कॉल करने हेतु 1950 नंबर निर्धारित किया गया है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से संबंधित कार्यों जैसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने, नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने, नाम जोड़ने, संशोधन या अन्य किसी जानकारी के लिए उक्त हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा कार्यदिवसों में उपलब्ध रहेगी।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!