(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

कोतवाली डीडीहाट में थाना दिवस आयोजित — पुलिस ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण।

पिथौरागढ़:- पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा समय-समय पर थाना दिवस का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाता है, ताकि उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, श्री संजय जोशी के नेतृत्व में ग्राम चुपड़ा खेत डीडीहाट थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • लोगों ने अपनी समस्याओं व सुझावों से पुलिस को अवगत कराया।
  • अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
  •  शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
  • पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए।
  • साथ ही, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

जनपद पुलिस का उद्देश्य — पुलिस और जनमानस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना, ताकि पुलिसिंग और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बन सके।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!