मुनिकीरेती:- गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच लेने वाले पर्यटकों और साहसिक खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 23 सितंबर से एक बार फिर गंगा में राफ्टिंग का संचालन शुरू होने जा रहा है। राफ्टिंग शुरू होने की खबर से क्षेत्र के राफ्टिंग व्यवसायियों, गाइडों और पर्यटन से जुड़े लोगों में भी उत्साह है।

राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

राफ्टिंग के दोबारा शुरू होने से मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। इससे राफ्टिंग कारोबार के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन और इससे जुड़े अन्य व्यवसायों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!