ऋषिकेश:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जितेंद्र पाल, पार्टी हर्षपाल, कौशल बिजलवान, ताजेंदर नेगी, भूपेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!