ऋषिकेश में इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।
ऋषिकेश:- ऋषिकेश के माया कुंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में इंटरनेशनल शितो-र्यू कराटे ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। कराटे जैसे मार्शल आर्ट्स न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं में आत्मरक्षा के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज हमारे युवा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ राजपूत (कराटे कोच एवं कार्यक्रम संयोजक), करुणाजल पाण्डे (कराटे कोच), विशाल शर्मा (कराटे कोच), महेश गुप्ता, कौशल बिजलवान, आदित्य नेगी, शाश्वत नौटियाल, सौरभ पोखरियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
