मकर संक्रांति पर त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान व खिचड़ी प्रसाद वितरण।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मकर संक्रांति (खिचड़ी संक्रांत) के पावन पर्व पर ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। माँ गंगा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही कामना है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में समरसता, सहयोग और सेवा भाव को सुदृढ़ करते हैं तथा हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री मनोज जैन, रूचि जैन, ऋषिकेश नगर निगम के मेयर श्री शंभू पासवान जी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष श्री मनोज ध्यानी जी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन पोखरियाल जी, श्री सुमित पवार जी, श्री सुमित सेठी जी, श्री शिवकुमार गौतम जी, श्रीमती पूर्णिमा तयाल जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!