• जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का धरातल पर लिया जायेजा,यात्रा मार्ग सुधारीकरण के अधिकांश कार्य पूर्ण :जिलाधिकारी
  • यात्रा मार्ग पर पेयजल एवं शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था है।

चमोली:- जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को चमोली से ज्योतिर्मठ तक चारधाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था एवं एनएचआईडीसीएल द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गरुण गंगा पाखी क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा स्थापित वाटर एटीएम में पानी की गुणवत्ता भी चेक की। साथ ही, यात्रा मार्ग पर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा निर्मित शौचालयों का भी निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त यात्रा मार्ग पर सुधारीकरण कार्य प्रगति पर हैं साथ ही अधिकांश कार्यों को पूरा कर लिया गया है । उन्होंने कहा कि हालिया बारिश के कारण कुछ चुनौतियां अवश्य सामने आई हैं, हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि कपाट खुलने से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यात्रा मार्ग पर पेयजल एवं शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था है तथा पार्किंग को लेकर भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।जिलाधिकारी ने यात्रा से सम्बंधित किये जा रहें कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए , ताकि यात्रा के समय श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!