उत्तराखंड की राजनीति के शिखर पुरुष जनरल बी.सी. खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर।

देहरादून:- उत्तराखंड की राजनीति की एक युगांतकारी हस्ती, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

जनरल खंडूरी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार कार्यशैली और राष्ट्रसेवा के अद्वितीय योगदान से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई। सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

उनके निधन से उत्तराखंड ने अपना एक कर्मठ, ईमानदार और दूरदर्शी जननेता खो दिया है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और प्रदेशवासियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!