बीरपुर खुर्द में गुलदार की दहशत: विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं।

ऋषिकेश : गत रात्रि ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बीरपुर खुर्द के वार्ड संख्या 13 में क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया कि पिछले कुछ समय से शाम के समय गुलदार के क्षेत्र में आने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ अग्रवाल ने तत्काल वन विभाग के रेंजर से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि समस्या के स्थायी समाधान हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, सुमन रावत, ममता रतूड़ी, राहुल कश्यप, मुकेश धीमान, रविंद्र कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!