राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर सड़क मरम्मत एवं सीवर लाईन कार्य हेतु अस्थायी यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू।

टिहरी:- जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर स्थान बगड़धार, नरेंद्रनगर में सड़क मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु उक्त मार्ग पर निर्धारित समयानुसार अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 03 फरवरी, 2026 से 17 फरवरी, 2026 तक कुल 15 दिवस की अवधि में पूर्ण किया जाएगा।

नरेंद्रनगर बगड़धार यातायात प्रतिबंध की समय-सारणी:

  • मार्ग बंद: दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक
  • मार्ग बंद: दोपहर 02:15 बजे से 03:15 बजे तक
  • मार्ग बंद: शाम 04:15 बजे से 05:30 बजे तक
  • रात्रि में मार्ग बंद: रात्रि 10:30 बजे से प्रातः 04:30 बजे

इसके अतिरिक्त, नरेन्द्रनगर सीवरेज योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीवर लाईन बिछाने का कार्य, जो नरेंद्रनगर BRO कार्यालय से नरेंद्रनगर बायपास तक प्रस्तावित है। कार्य की अवधि, कुल 20 दिन है (दिनांक 04 फरवरी, 2026 से 23 फरवरी, 2026 तक) कार्य के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन एवं रात्रिकालीन कार्य की अनुमति प्रदान की गई है। इस कारण देहरादून गुजराड़ा बायपास की ओर से आने वाले समस्त वाहन नरेंद्रनगर थाने की ओर से बायपास मार्ग होते हुए टिहरी की दिशा में जाएंगे।

आम नागरिकों से सहयोग की अपील एवं अनुरोध है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यातायात व्यवस्थापन सुनिश्चित करें तथा आम जनता को पूर्व सूचना देकर सहयोग प्रदान करें।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!