डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से खैरी कला प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा।

ऋषिकेश:-ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आज खैरी कला ग्राम प्रधान श्रीमती शबनम के नेतृत्व में पंचायत सदस्य मीना भट्ट, हीरा राणा, बलबीर एवं राहुल कुमार ने ऋषिकेश विधायक एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।डॉ अग्रवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सरकार एवं जनप्रतिनिधि पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!