यूपीसीएल ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में किया संशोधन।

देहरादून:-उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने निगम में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में संशोधन करते हुए नई दरें निर्धारित कर दी हैं।

श्रम आयुक्त, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) को शामिल करते हुए नई मानदेय दरें लागू की गई हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए कुल मासिक मानदेय 23,157.65 रुपये निर्धारित किया गया है।

निर्धारित मानदेय में सर्विस चार्ज, अन्य शुल्क एवं लागू कर आदि भी शामिल हैं। निगम के इस निर्णय से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को संशोधित दरों के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!