नववर्ष प्रतिपदा पर इक्कीस सौ दीप जलाएगा उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ।

देहरादून:- नववर्ष प्रतिपदा 2084 पर नगर की ब्राह्मण घटक संस्थाओं के संयुक्त मंच” उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) स्थानीय घंटाघर परिसर में विधि विधान पूजा अर्चना के उपरांत 21 सौ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उक्त निर्णय आज हुई महासंघ की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष प्रतिपदा 2084 दिनांक 19 मार्च को सांय 7 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर में आयोजित दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत किशनगिरी जी महाराज, मेयर सौरभ थपलियाल एवं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा जी को आमंत्रित किया जाएगा, जो पूजा अर्चना के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इनके अतिरिक्त नगर के सभी ब्राह्मण संगठनों व संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में महासंघ पदाधिकारियों व ट्रस्टी सदस्यों द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित स्वामी दामोदरानन्द जी सरस्वती जी को महासंघ के मुख्य संरक्षक एस पी पाठक जी, पंडित रामप्रसाद गौतम जी एवं डॉ. वी डी शर्मा ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में उपस्थित ब्राह्मण सदस्यों को संबोधित करते हुए स्वामी दामोदरा नन्द सरस्वती ने कहा कि हमें मानव कल्याण व सनातन धर्म के रक्षार्थ आगे आना होगा। ब्राह्मण को अपने कर्म व दायित्व का बोध कराना होगा।

बैठक में पंडित रामप्रसाद गौतम, एस पी पाठक, डॉ.वी.डी.शर्मा, सोमदत्त शर्मा, पंडित थानेश्वर उपाध्याय, रामप्रसाद उपाध्याय, सिद्धनाथ उपाध्याय, अवनीशकांत शर्मा आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!