भृगुखाल-तिमल्याणी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का धरना, जनउपयोगी बनाने की मांग।

यमकेश्वर:- आज यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भृगुखाल से तिमल्याणी तक 2020-21 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बने मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को जनउपयोगी बनाने की मांग को लेकर स्थानीय जनता ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी यमकेश्वर के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि यह मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त है। मार्ग का उपयोग कर रही क्षेत्रीय जनता जोखिम के साथ अपने घरों तक पहुंच रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस मार्ग को जनउपयोगी नहीं बनाया गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलनात्मक कार्यक्रम के लिए बाध्य होगी।

आज धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन प्रेषित करने में सम्पूर्ण सिंह, भगत सिंह (बीडीसी सदस्य), सुमित्रा देवी, इन्द्री देवी, राकेश सिंह, दीपक चंद्रा, सावित्री देवी, शाक्षी, सीमा, विजय सिंह, महेश चंद्र, सीमा, अनीता, सुषमा, वीरेंद्र सिंह, प्रश्नलाल कुकरेती, सरोज देवी, मातेश्वरी देवी, विमला देवी, धर्मपाल सिंह, कैलाश बडोनी, राजेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, संजय, सुनील, मुकेश चंद्र, श्रीचन्द्र, राजेश सिंह, अभिषेक, ऋषि, आयुष, नैतिक, आदित्य, मोहन सिंह आदि सम्मिलित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!