अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर 

आयुष विभाग की टीम ने पर्यटन स्थल पर हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया।

टिहरी:- आज दिनांक 05 जून 2025 को आयुष विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम के द्वारा पर्यटन स्थल नाग टिब्बा तहसील नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल मे हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचयात सदस्य श्री देवेंद्र सिंह पंवार ने दीप प्रज्वलित कर एवं धन्वंतरि पूजन कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।

इस मौके पर डॉ.जगमोहन, डॉ. नितिन, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. नंदकिशोर एवं डॉ. विनीत कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। फार्मेसी अधिकारी श्री कुलदीप एवं श्री बिपिन, योग अनुदेशक सुनील, मोहित, पूजा एवं संतोषी ने इस कार्यक्रम मे अपना योगदान दिया।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!