ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे परीक्षा में सफलता हासिल करने पर तीर्थ नगरी के दो होनहारों को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।

ऋषिकेश 11 मई 2024:- बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि तीर्थ नगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां प्रत्येक वर्ष विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिभाएं अपना जौहर दिखला रही हैं।

डॉ अग्रवाल ने तीर्थ नगरी के होनहार योगीश गुप्ता और नेहा को उनके परिजनों के साथ सम्मानित किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि होनहारों को सम्मानित कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। कहा कि यह दोनों ही न्यायपालिका में भी सर्वोत्तम निर्णय लेंगे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह दोनों ही होनहार तीर्थ नगरी का गौरव है तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेंगे। इस अवसर पर योगेश गुप्ता के पिता सुतिष गुप्ता, नेहा की माता राजो देवी तथा भाई अंकित, अमित और अंजलि आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!