ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए चमोली में 303 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग।

चमोली 16 अप्रैल 2024:- लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जनपद चमोली के 303 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। वेबकास्टिंग व्यवस्था के लिए मंगलवार को वेबकास्टिंग अधिकारियों की टीम को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से जरूरी उपकरणों एवं सामग्री के साथ रवाना किया गया।

वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी हेमंत मौर्य ने बताया कि मंगलवार को ही सभी टीमें अपने मतदान क्रेदों पर पहुंच जाएंगी और शाम को मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग का ट्रायल भी किया जाएगा। जनपद की विधानसभा क्षेत्र 04-बद्रीनाथ के 103 बूथों से वेबकास्टिंग की जाएगी। जबकि 05-थराली के 109 और 06-कर्णप्रयाग विधानसभा के 91 बूथों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम से इन सभी बूथों पर नजर रखी जाएगी।

मतदान दिवस पर इन बूथों पर ऑनलाइन माध्यम से मतदान प्रक्रिया को देखा जा सकता है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!