A.Raturi.Janswar.Com

प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे तैनात।

चमोली:- बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 13 जुलाई को होगी। निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के लिए बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में पहल रेंडमाइजेशन कर कार्मिकों की तैनाती की गई। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। पहले रेंडमाइजेशन में रिजर्व सहित 17 मतगणना सुपरवाइजर, 18 मतगणना सहायक और 22 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए। इसी तरह पोस्टल बैलेट की गणना के 07 टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट के लिए रिजर्व सहित 09 मतगणना सुपरवाइजर, 17 मतगणना सहायक और 09 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए। मतगणना के लिए 06 जुलाई को सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे रेंडमाइजेशन में कार्मिकों की टीम बनाई जाएगी और तीसरे रेंडमाइजेशन में कार्मिकों को टेबल आवंटित की जाएगी।

रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक कुलदीप गैरोला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य आदि मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!